Gold Silver Rates Today: MP में सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी तेजी, जानिए अलग-अलग शहरों का रेट
सोने चांदी की कीमतों में आया उछाल.
MP Gold-Silver Price: मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध और वैश्विक परिस्थियों में उतार चढ़ाव के कारण सोने चांदी की कीमतों में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. शनिवार सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखा गया. इसका असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ा. मध्य प्रदेश में अलग-अलग शहरों में सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें कितनी रहीं, इसका पूरा हाल जानें.
भोपाल-इंदौर में बढ़ीं सोने चांदी की कीमतें
शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई थी. लेकिन इसके विपरीत शनिवार को सोने-चांदी के भाव तेजी से चढ़ गए. सोने की बात करें तो 25 अप्रैल को सोने की कीमतों में प्रति तोला एक हजार रुपये से ज्यादा का उछाल देखा. गया. भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में 24 कैरेट सोना की कीमतों में 1050 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में एक हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी देखी गई.
147740 से बढ़कर 148790 रुपये प्रति 10 ग्राम हुई सोने की कीमत
शुक्रवार को जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 147740 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, वहीं शनिवार को इसकी कीमत बढ़कर 148790 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत 140700 रुपये से बढ़कर 141700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.
शनिवार को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154200 रुपये प्रति 10 ग्राम, मुंबई- कोलकाता में 154,050 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चेन्नई में सोने के 24 कैरेट गोल्ड की प्रति 10 ग्राम कीमत 153810 रुपये रही.
चांदी की कीमतों में आया उछाल
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी शनिवार को उछाल देखा गया. राजधानी भोपाल और इंदौर समेत तमाम बड़े शहरों में चांदी की कीमतों में 5 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की रेट बढ़ोत्तरी देखी गई. चांदी की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये तक पहुंच गई है. हालांकि बता दें कि इससके पहले 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक पिछले तीन दिनों में चांदी की कीमत में 15 हजार रुपये तक की गिरावट देखी गई थी.
वैश्विक अनिश्चितता के कारण सोने-चांदी पर दबाव
जब से अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर हमला किया है, तभी से पूरी दुनिया में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतो में इजाफा हो गया है. कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने से इसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी देखा जा रहा है. जब भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ती है, इसके साथ ही असर महंगाई पर दिखाई देता है. अगर फिर से क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ती हैं तो सोने-चांदी पर इसका दबाव भविष्य में देखा जा सकता है.
बता दें कि पिछले 5 सालों में सोने और चांदी में इन्वेस्ट करने वाले निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न मिला है. सोने ने पिछले चार सालों में लगभग तीन गुना रिटर्न दिया है.