Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर इन 3 चीजों का दिखना है बेहद शुभ, भर जाती है तिजोरी
रुचि तिवारी
महाशिवरात्रि के शुभ संकेत
भोलेनाथ के भक्तों को हर साल महाशिवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस साल यह पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल मिलता है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन कुछ चीजों का दिखना एक शुभ संकेत होता है. धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन अचानक बेल का पेड़ दिखना बेहद शुभ है. यह जीवन में दरिद्रता और बाधाओं को दूर करता है.महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष या रुद्राक्ष की माला मिलना भोलेनाथ का आशीर्वाद माना जाता है.इस दिन नीलकंठ पक्षी का दिखना भी शुभ संकेत माना जाता है. मान्यता है कि नीलकंठ दिखने से धन और सम्मान में वृद्धि होती है.मान्यता है कि अगर महाशिवरात्रि के दिन नंदी के सामने दीप जलाते समय मन में शांति का अनुभव हो तो भगवान ने आपकी प्रार्थना सुन ली है.(डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. विस्तार न्यूज किसी भी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता है.)