Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर इन 3 चीजों का दिखना है बेहद शुभ, भर जाती है तिजोरी
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि का दिन भोलेनाथ को समर्पित है. इस दिन सुबह से शिवालयों में पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन कुछ चीजों का दिखना शुभ संकेत होते हैं. यह आपके जीवन में खुशियां और आर्थिक लाभ लेकर आते हैं. जानिए उन चीजों के बारे में-
Written By
रुचि तिवारी
|
Last Updated: Feb 12, 2026 02:34 PM IST
भोलेनाथ के भक्तों को हर साल महाशिवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है.
मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन कुछ चीजों का दिखना एक शुभ संकेत होता है.
धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन अचानक बेल का पेड़ दिखना बेहद शुभ है. यह जीवन में दरिद्रता और बाधाओं को दूर करता है.
महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष या रुद्राक्ष की माला मिलना भोलेनाथ का आशीर्वाद माना जाता है.
इस दिन नीलकंठ पक्षी का दिखना भी शुभ संकेत माना जाता है. मान्यता है कि नीलकंठ दिखने से धन और सम्मान में वृद्धि होती है.
मान्यता है कि अगर महाशिवरात्रि के दिन नंदी के सामने दीप जलाते समय मन में शांति का अनुभव हो तो भगवान ने आपकी प्रार्थना सुन ली है.
(डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. विस्तार न्यूज किसी भी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता है.)