पहाड़ों के बीच अजिंक्य रहाणे का आलीशान विला, 7 बाथरूम से लेकर शानदार स्विमिंग पूल तक, देखें फोटोज
Kamakhya Reley
अजिंक्य रहाणे का लग्जरी विला
इंडियन क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के इस खूबसूरत विला का नाम ‘राया एस्टेट’ है. जिसमें 5 बड़े बेडरूम हैं. रहाणे के इस विला में शानदार इनफिनिटी पूल, खूबसूरत गार्डन और बालकनी जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. विला से वैतरणा लेक और सह्याद्री की पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. विला में बच्चों के खेलने के लिए खास जगह बनाई गई है. इस विला को बनाते समय रहाणे ने खुली जगहों और नेचर पर खास ध्यान दिया. रहाणे के इस घर के इंटीरियर में नैचुरल और हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है. जो इसे और खूबसूरत बना रहा है. विला में रहाणे ने एक कमरा क्रिकेट को डेडिकेट किया है. इस कमरे में उनके क्रिकेट करियर से जुड़ी यादें रखी गई हैं. इस कमरे में अजिंक्य रहाणे का बैट, गेंद, कैप, टीम की जर्सी और साथई खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें देखने को मिलती हैं.