संन्यास के बाद मैदान पर वापसी करेंगे अजिंक्य रहाणे, यूरोप में इस टीम के लिए खेलेंगे क्रिकेट

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. हालांकि रिटायरमेंट के बाद भी उनका बल्ला थमने वाला नहीं है.
Ajinkya Rahane

अजिंक्य रहाणे

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. हालांकि रिटायरमेंट के बाद भी उनका बल्ला थमने वाला नहीं है. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे अब यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में खेलते नजर आएंगे. एम्स्टर्डम फ्लेम्स ने उन्हें टूर्नामेंट के पहले सीजन के लिए मार्की प्लेयर बनाया है.

यूरोपियन टी20 लीग में खेलते नजर आएंगे अजिंक्य रहाणे

दरअसल हाल ही में यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग को आईसीसी ने मंजूरी दे दी है. इस टी20 लीग का योजन आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के क्रिकेट बोर्ड मिलकर करेंगे. टूर्नामेंट का पहला सीजन 26 अगस्त से 20 सितंबर तक 6 टीमों के बीच खेला जाएगा. इन मैचों का आयोजन द हेग और डबलिन में होगा. इस आगामी टी20 सीरीज में रहाणे एम्स्टर्डम फ्लेम्स का हिस्सा होंगे, जिसकी कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के स्टार आलराउंडर मिचेल मार्श करते नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: खिलड़ियों की फिटनेस पर BCCI सख्त, लागू किया नया नियम, 10 मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़

यूरोपियन टी20 लीग से जुड़े कई भारतीय नाम

यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के पहले सीजन से भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नाम जुड़े हैं. टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ डबलिन गार्डियंस के सह-मालिक हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन को इसी टीम की कप्तानी सौंपी गई है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल बेलफास्ट वोल्व्स की कमान संभालते नजर आएंगे. वहीं, न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स की कप्तानी करते नजर आएंगे.

अजिंक्य रहाणे क्रिकेट करियर

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में 30 जुलाई को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था. उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 8414 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 15 शतक और 51 अर्धशतक निकले.

ज़रूर पढ़ें