एक-दूसरे के हुए अनिरुद्ध-काव्या, ग्रीस में रचाई शादी, सामने आई खूबसूरत तस्वीर
Kamakhya Reley
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने की शादी
म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों ने ग्रीस में इंटीमेट वेडिंग कर नए सफर की शुरुआत की. दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें फूलों से सजे मंडप में कपल रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आए. इसी के साथ फूलों की बारिश के बीच दोनों हाथों में हाथ डाले मुस्कुराते दिखे. इस ड्रीमी वेडिंग में दोनों के रॉयल आउटफिट्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जहां अनिरुद्ध आइवरी कलर के ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. तो वही पिंक लहंगे में काव्या भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. ग्रीस में समंदर किनारे बने मंडप को सफेद और पीले फूलों से सजाया गया था. चारों तरफ फूलों का डेकोरेशन नजर आ रहा है. शादी की तस्वीरों को अनिरुद्ध और काव्या के बीच की केमिस्ट्री और भी खास बना रही है.