एक-दूसरे के हुए अनिरुद्ध-काव्या, ग्रीस में रचाई शादी, सामने आई खूबसूरत तस्वीर
Aniruddh Kavya Wedding Photos: साउथ म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने शादी रचा ली है. दोनों ने 11 नवंबर को ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग की. अपने इस खास मौके पर अनिरुद्ध आइवरी धोती-कुर्ते में नजर आए, जबकि काव्या पिंक फिशकत लहंगे में नजर आई. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों ने ग्रीस में इंटीमेट वेडिंग कर नए सफर की शुरुआत की.
दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें फूलों से सजे मंडप में कपल रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं.
तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आए. इसी के साथ फूलों की बारिश के बीच दोनों हाथों में हाथ डाले मुस्कुराते दिखे.
इस ड्रीमी वेडिंग में दोनों के रॉयल आउटफिट्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
जहां अनिरुद्ध आइवरी कलर के ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. तो वही पिंक लहंगे में काव्या भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है.
ग्रीस में समंदर किनारे बने मंडप को सफेद और पीले फूलों से सजाया गया था. चारों तरफ फूलों का डेकोरेशन नजर आ रहा है.
शादी की तस्वीरों को अनिरुद्ध और काव्या के बीच की केमिस्ट्री और भी खास बना रही है.