शादी के बंधन में बंधे कैमरन ग्रीन, डाइटिशियन गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें
Kamakhya Reley
कैमरन ग्रीन
शादी की तस्वीरों में ग्रीन क्लासिक ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं. वहीं उनकी दुल्हन एमिली व्हाइट गाउन में किसी पारी से कम नहीं लग रही हैं. दोनों की शादी के बाद उनके दोस्तों और परिवार वालों ने फूलों की बरसात कर उनका जबरदस्त स्वागत किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी समारोह का आरोजन पर्थ के पास स्थित कॉटेस्लो के सिविक सेंटर ग्राउंड्स में किया गया. एमिली रेडवुड की बात करें तो वह पेशे से एक डाइटिशियन और फिटनेस एक्सपर्ट हैं.साथ ही वह कर्टिन यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन और हेल्थ में PHD कर रही हैं. कैमरन ग्रीन और एमिली पिछले करीब 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों ने इसी साल फरवरी में सगाई की थी. ग्रीन ने अपनी सगाई की तस्वीरें भी शेयर की थी. एक फोटो में वह एमिली को प्रपोज करते नजर आ रहे थे. जबकि दूसरी में एमिली अपनीइंगेजमेंट रिंग दिखती नजर आ रही थी.