कैमरून ग्रीन के साथ मैदान में हुआ दर्दनाक हादसा, बाउंसर लगने से मुंह से बहने लगा खून, VIDEO

Cameron Green Bouncer Injury: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन बाउंसर लगने से चोटिल हो गए हैं.
Cameron Green

कैमरून ग्रीन

Cameron Green Bouncer Injury: क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर खिलाड़ी ही नहीं, फैंस भी सहम जाते हैं. ऐसा ही एक खौफनाक नजारा ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड तीसरे वनडे मैच के दौरान देखने को मिला. ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के साथ मैदान पर दर्दनाक हादसा हो गया है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की तेज रफ्तार बाउंसर से ग्रीन बुरी तरह चोटिल हो गए हैं. गेंद कंगारू गेंदबाज के हेलमेट के ग्रिल पर लगी. ग्रिल टूट कर उनके होंट पर लग गई और उनके मुंह से खून बहने लगा.

गेंद लगते ही ग्रीन दर्द से करहा उठे और जमीन पर गिर गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गेंद लगने के बाद ग्रीन न सिर्फ मैदान के बाहर गए, बल्कि पूरे मैच से ही बाहर हो गए.

हेलमेट पर लगी गेंद

यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान हुई. पारी के 27वें ओवर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद करीब करीब 140.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक खतरनाक बाउंसर फेंकी. ग्रीन ने इस गेंद को पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले से संपर्क करने के बजाय सीधे उनके हेलमेट के ग्रिल से जा लगी. गेंद लगने के बाद ग्रीन मैदान पर गिर गए. इसके बाद जब उन्होंने हेलमेट उतारा, तो उनके मुंह से खून निकल रहा था. इसके बाद वह पूरे मैच से बाहर हो गए.

आईसीसी के नियम के मुताबिक सिर, चेहरे या गर्दन पर गेंद लगने के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए कन्कशन सब्स्टीट्यूट का नियम है. इस नियम के तहत उसी तरह के दूसरे खिलाड़ी को खेलने की पर्मिशन मिलती है.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें, तो इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवर में 328 रनों पर ऑलआउट हो गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम 231 रनों पर ही सिमट गई और इंग्लैंड ने 97 रनों से मैच अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड के लिए बेन डकेट से सबसे ज्यादा 133 रन बनाए. उनकी इस शतकीय पारी में 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें