गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग डिनर डेट पर नजर आए हार्दिक पंड्या, सामने आई तस्वीर
Kamakhya Reley
हार्दिक-माहिका
टीम इंडिया ने बाहर चल रहे हार्दिक पंड्या, बीते दिन 18 सितंबर को अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ डिनर डेट पर नजर आए. अपनी इस खास डिनर डेट की तस्वीरें माहिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की. इन तस्वीरों में माहिका ब्लैक आउटफिट में हाथों में बुके लिए नजर आ रही हैं. वहीं, पंड्या नेवी ब्लू फुल टी-शर्ट में दिखे. पंड्या चोट के चलते लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं. आईपीएल 2026 के बाद से एक्शन में नजर नहीं आए हैं. हार्दिक पंड्या पिछले महीने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे थे. इस यात्रा के दौरान पंड्या ने अपना सर मुंडवाया था और वे ट्रडिशनल व्हाइट कपड़ों में नजर आए थे. हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा को कई बार एक-दूसरे के साथ खास पल बिताते हुए देखा गया है. दोनों की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहते हैं.