दिवाली पर हार्दिक पंड्या ने माहिक शर्मा संग मनाया त्योहार, पीवी सिंधु के साथ भी दिखी खास बॉन्डिंग
हार्दिक पाण्ड्य और उनकी वाइफ महिका शर्मा दिवाली सेलिब्रेट कीं
Hardik Pandya Diwali Celebration: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की दिवाली इस बार खुशियों और खास मुलाकातों से भरी रही. क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा और बेटे अगस्त्य के साथ रोशनी की त्योहार मनाया. इस दौरान परिवार ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की. वहीं भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के साथ हार्दिक और माहिका की मुलाकात नी भी इस सेलिब्रेशन को खास बना दिया.
पीवी सिंधु ने शेयर की दिवाली की तस्वीरें
पीवी सिंधु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. इनमें वह हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा के साथ नजर आ रही हैं.

तीनों ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए. फोटो में सभी का अंदाज काफी शानदार दिखाई दिया. सिंधु ने पोस्ट के जरिए हार्दिक के साथ बिताए पलों को भ खास बताया.
माहिका और हार्दिक का दिखा ट्रेडिशनल लुक
दिवाली के मौके पर पीवी सिंधु साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. वहीं माहिका शर्मा ने लाल रंग का सूट पहना था. उन्होंने झुमकों और मांग टीके के साथ अपना लुक पूरा की. उनका अंदाज काफी आकर्षक नजर आया. दूसरी तरफ हार्दिक पंड्या कुर्ता-पायजामा पहने दिखाई दिए. उनका ट्रेडिशनल लुक भी फैंस को खूब पसंद आया.

सिंधु ने तस्वीरों के साथ लिखा कि उन्होंने हार्दिक, माहिका और छोटे अगस्त्य के साथ दिवाली मनाई. उन्होंने हार्दिक के एक खास अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि उसे देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई. साथ ही उन्होंने माहिका को हमेशा की तरह खूबसूरत बताया.
माहिका को तिलक लगाते दिखे हार्दिक
हार्दिक पंड्या ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवाली सेलिब्रेशन की कई फोटो शेयर कीं. एक तस्वीर में वह माहिका के माथे पर तिलक लगाते नजर आए. वहीं दूसरी पिक में दोनों साथ पोज देते दिखाई दिए. कपल ने साथ में पूजा भी की. माहिका ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर त्योहार की झलक दिखाई.

इसके अलावा हार्दिक अपने बेटे अगस्त्य के साथ भी समय बिताते नजर आए. बता दें कि नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक बेटे के परवरिश की जिम्मेदारी उनके साथ मिलकर निभा रहे हैं.



