T20 इंटरनेशनल में भारत की 200वीं जीत, इन 10 टीमों के खिलाफ आज तक नहीं मिली हार
Kamakhya Reley
टीम इंडिया
भारत ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान, यूएई, नामीबिया, नीदरलैंड, अमेरिका, हांगकांग, नेपाल, स्कॉटलैंड, ओमान और जापान के खिलाफ कोई मैच नहीं हारा है. भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें 11 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं जबकि एक मैच बेनतीजा रहा. वहीं, भारत और यूएई के बीच अब तक कुल 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इन दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. यह दोनों मुकाबले एशिया कप के दौरान खेले गए. भारत और नामीबिया के बीच अब तक कुल 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए. इन दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की. भारत ने नीदरलैंड और अमेरिका के खिलाफ भी अब तक 2-2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. दोनों टीमों के खिलाफ टीम इंडिया ने दोनों ही मैच अपने नाम किए हैं. भारत और हांगकांग के बीच अब तक सिर्फ 1 ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है. इस एकमात्र मुकाबले में टीम इंडिया ने हांगकांग को 40 रनों से हराया था. स्कॉटलैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया ने अब तक कुल 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. जिसमें से 1 में भारत को जीत मिली है जबकि एक मैच का बेनतीजा रहा. भारत ने ओमान और जापान के बीच टी20 इंटरनेशनल में 1-1 मैच खेला है और इन दोनों टीमों के खिलाफ टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है.