T20 इंटरनेशनल में भारत की 200वीं जीत, इन 10 टीमों के खिलाफ आज तक नहीं मिली हार
Team India: भारतीय क्रिकेट टीम ने जापान को हराने के साथ ही टी20 इंटरनेशनल में अपनी 200वीं जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के साथ भारत टी20 क्रिकेट में 200 जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है. इसी कड़ी में आज हम आपको उन टीमों के बारे में भी बताएंगे जिनके खिलाफ टीम इंडिया ने कभी भी कोई भी मैच नहीं हारा है.
भारत ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान, यूएई, नामीबिया, नीदरलैंड, अमेरिका, हांगकांग, नेपाल, स्कॉटलैंड, ओमान और जापान के खिलाफ कोई मैच नहीं हारा है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें 11 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं जबकि एक मैच बेनतीजा रहा.
वहीं, भारत और यूएई के बीच अब तक कुल 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इन दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. यह दोनों मुकाबले एशिया कप के दौरान खेले गए.
भारत और नामीबिया के बीच अब तक कुल 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए. इन दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की.
भारत ने नीदरलैंड और अमेरिका के खिलाफ भी अब तक 2-2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. दोनों टीमों के खिलाफ टीम इंडिया ने दोनों ही मैच अपने नाम किए हैं.
भारत और हांगकांग के बीच अब तक सिर्फ 1 ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है. इस एकमात्र मुकाबले में टीम इंडिया ने हांगकांग को 40 रनों से हराया था.
स्कॉटलैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया ने अब तक कुल 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. जिसमें से 1 में भारत को जीत मिली है जबकि एक मैच का बेनतीजा रहा.
भारत ने ओमान और जापान के बीच टी20 इंटरनेशनल में 1-1 मैच खेला है और इन दोनों टीमों के खिलाफ टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है.