80s Retro Image Trend में वायरल हुईं क्रिकेटर्स की तस्वीरें, पुराने जमाने के लुक में नजर आए खिलाड़ी
Kamakhya Reley
80s रेट्रो इमेज ट्रेंड
धोनी के लुक में 80s का क्लासिक अंदाज नजर आ रहा है. उनका सादगी भरा अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. विराट कोहली रेट्रो तस्वीर में वह 80s के दौर के पुराने बॉलीवुड हीरो की याद दिला रहे हैं. उनके इस लुक को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ भी इस ट्रेंड में नजर आ रहे हैं. वायरल तस्वीर में द्रविड़ क्लीन शेव और ब्लैक चसमें में काफी स्मार्ट लग रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 80s के विंटेज ट्रेंड में उनका अंदाज काफी स्टाइलिश नजर आ रहा है. टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की रेट्रो फोटो में भी 80s के बॉलीवुड हीरो की झलक साफ नजर आ रही है. भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का 80s वाला लुक बाकी खिलाड़ियों से काफी अलग नजर आ रहा है. वायरल तस्वीर में वह किसी बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं लग रहे हैं.