वीरेंद्र सहवाग से लेकर विराट कोहली तक ये स्टार क्रिकेटर हैं नीम करौली बाबा के भक्त, जा चुके हैं कैंची धाम

Cricketers: देशभर में इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई इस फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही हैं. बॉलीवुड स्टार्स से लेकर क्रिकेटर्स तक, हर कोई फिल्म को लेकर अपनी दिलचस्पी जाहिर कर रहा है.
Virat-Anushka in Kainchi Dham

कैंची धाम में विराट-अनुष्का

Cricketers: देशभर में इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई इस फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही हैं. बॉलीवुड स्टार्स से लेकर क्रिकेटर्स तक, हर कोई फिल्म को लेकर अपनी दिलचस्पी जाहिर कर रहा है. इन सब के बीच आज हम आपको उन भारतीय क्रिकेटर्स के बारें में बताने जा रहे हैं जो नीम करौली बाबा के प्रति अपनी गहरी आस्था रखते हैं और कई बार कैंची धाम उनके दर्शन करने के लिए जा चुके हैं.

पत्नी अनुष्का के साथ कैंची धाम जा चुके हैं विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का भगवान के प्रति लगाव किसी से छुपा नहीं हैं. दोनों अक्सर वृंदावन जाते रहते हैं और प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेकर आते हैं. बता दें, किंग कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ कैंची धाम भी जा चुके हैं.रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों साल 2022 और 2023 में नीम करौली बाबा के दर्शन करने पहुंचे थे, जिस समय विराट अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. दोनों की आश्रम के बाहर की तस्वीरें भी वायरल हुई थी.

यह भी पढ़ें: एशिया कप 2026 में भारत का अगला मुकाबला कब? जानें किस टीम से होगी भिड़ंत और कहां देखें लाइव

वीरेंद्र सहवाग ने शेयर किया पोस्ट

किंग कोहली के अलावा भारतीय पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी नीम करौली बाबा के प्रति आस्था रखते है. हाल ही में सहवाग ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो पोस्ट में वह नीम करौली बाबा के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा व्यक्त करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए सहवाग ने कैप्शन में लिखा,’महाराज जी की लीला बहुत निराली है. उनको समझना संभव नहीं, उनकी कृपा को महसूस करना जरूर संभव है. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा ‘हनुमान अंश’ एक महान संत की अद्भुत यात्रा है, जरूर देखिए. जय सीताराम, जय जय जय नीम करौली बाबा, कृपा करें कि सद्भाव आए.’

ये क्रिकेटर भी हैं नीम करौली बाबा के भक्त

विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग के अलावा भारतीय पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और रिंकू सिंह भी नीम करौली बाबा के भक्त हैं. ये दोनों खिलाड़ी भी उत्तराखंड स्थित कैंची धाम जा चुके हैं. क्रिकेटरों की लाइफ में लगातार दबाव और प्रदर्शन की चुनौती बनी रहती है. ऐसे में आध्यात्मिक जगहों पर उनका जाना उनकी आस्था को दर्शाता है.

ज़रूर पढ़ें