शुभमन गिल के साथ कार में दिखा हमशक्ल, फोटो देख फैंस भी खा गए धोखा
Kamakhya Reley
शुभमन गिल
टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल हाल ही में मुंबई में हुई बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग में शामिल हुए. इस मीटिंग में शामिल होने के लिए गिल अपनी मर्सिडीज कार से बीसीसीआई हेडक्वार्टर पहुंचे थे. इस दौरान गिल की कार में उनके साथ बैठे एक शख्स को देखकर लोगों की नजरें वहीं टिक गईं. इस शख्स का चेहरा भारतीय कप्तान शुभमन गिल से इतना मिलता जुलता है कि पहली नजर में फैंस भी उन्हें देखकर कंफ्यूज हो गए. वायरल तस्वीर में गिल के साथ नजर आ रहा यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि उनका मैनेजर है. शुभमन गिल के साथ कार में बैठे इस व्यक्ति का नाम सेबोस्टियन शाजी है. वह गिल के प्रोफेशनल मैनेजमेंट और रिप्रेजेंटेशन से जुड़े हैं. गिल और शाजी की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों के लुक को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों ने शाजी को गिल का हमशक्ल बताया तो कुछ ने उन्हें शुभमन का जुड़वां भाई तक बता दिया.