शुभमन गिल के साथ कार में दिखा हमशक्ल, फोटो देख फैंस भी खा गए धोखा
Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल हाल ही में मुंबई में हुई बीसीसीआई की हाई लेवल रिव्यू मीटिंग में शामिल हुए थे. इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए गिल अपनी मर्सिडीज कार से बीसीसीआई हेडक्वार्टर पहुंचे. इस दौरान कार में उनके साथ बैठे एक शख्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. पहली नजर में कई लोग उन्हें भारतीय कप्तान का हमशक्ल समझ बैठे. आखिर कौन है ये शख्स और गिल के साथ क्या है उसका कनेक्शन? आइए जानते हैं तस्वीरों के जरिए पूरी कहानी.
टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल हाल ही में मुंबई में हुई बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग में शामिल हुए.
इस मीटिंग में शामिल होने के लिए गिल अपनी मर्सिडीज कार से बीसीसीआई हेडक्वार्टर पहुंचे थे.
इस दौरान गिल की कार में उनके साथ बैठे एक शख्स को देखकर लोगों की नजरें वहीं टिक गईं.
इस शख्स का चेहरा भारतीय कप्तान शुभमन गिल से इतना मिलता जुलता है कि पहली नजर में फैंस भी उन्हें देखकर कंफ्यूज हो गए.
वायरल तस्वीर में गिल के साथ नजर आ रहा यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि उनका मैनेजर है.
शुभमन गिल के साथ कार में बैठे इस व्यक्ति का नाम सेबोस्टियन शाजी है. वह गिल के प्रोफेशनल मैनेजमेंट और रिप्रेजेंटेशन से जुड़े हैं.
गिल और शाजी की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों के लुक को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी.
कुछ लोगों ने शाजी को गिल का हमशक्ल बताया तो कुछ ने उन्हें शुभमन का जुड़वां भाई तक बता दिया.