वैभव सूर्यवंशी ने बर्बाद किया इस खिलाड़ी का IPL करियर? एक ही ओवर में कूट डाले थे 30 रन
Kamakhya Reley
करीम जनत
अफगानिस्तान के गेंदबाज करीम जनत आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू करते हुए बड़े उम्मीदों के साथ मैदान में उतरे थे. राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर में खेले गए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने जनत के एक ओवर में 30 रन कूट डाले थे. वैभव के खिलाफ एक ओवर में 30 रन लुटाने के बाद जनत को उस मैच में दोबारा गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला. इतना महंगा ओवर डालने के बाद करीम जनत आईपीएल इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए. इसके अलावा उनके आईपीएल करियर पर भी विराम लग गया. करीम जनत के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अफगानिस्तान के लिए अब तक 2 टेस्ट, 3 वनडे और 75 टी20 मैच खेले हैं. आईपीएल में उन्होंने केवल एक मैच खेला है, जो उनके करियर का आखिरी मैच साबित हुआ.