Asia Cup Rising Stars: वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 52 गेंदों में जड़ दिया दोहरा शतक

Vaibhav Sooryavanshi Double Century: राइजिंग स्टार मेन एशिया कप 2026 वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ मात्र 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया है.
Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi Double Century: राइजिंग स्टार मेन एशिया कप 2026 के 11वें मुकाबले में India A की ओर से खेलते हुए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी Vaibhav Sooryavanshi ने UAE के खिलाफ मात्र 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर लिस्ट-A क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अब वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है.

शतक के बाद भी धुआंधार बैटिंग जारी

वैभव ने पहले मात्र 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर अगली 12 गेंदों में शतक तक पहुँच गए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क (29 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़कर लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे तेज शतक अपने नाम किया. वैभव शतक के बाद रुके नहीं बल्कि धुंआधार बल्लेबाजी लगातार जारी रही और उन्होंने मात्र 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा करके इतिहास रच दिया.

384.91 का स्ट्राइक रेट

अपनी इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने अब तक 7 चौके और 28 छक्के लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 384.91 रहा है. अपने बल्ले से लगातार धमाका कर रहे इस युवा भारतीय बल्लेबाज का प्रदर्शन देखकर आज हर तरफ बस इसी की चर्चा हो रही है.

ये रहा मैच का हाल?

मैच के हाल की बात करें तो भारत-ए और यूएई के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स में मुकाबला दोहा में खेला जा रहा है. यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और उन्होंने 249 रन बनाए हैं. टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की और दोहरा शतक लगाया. उन्होंने 204 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया को 250 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने 14.2 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें