दिसंबर में लॉन्च होंगी कई धांसू कार और बाइक, Honda से लेकर Toyota तक देखें पूरी लिस्ट
शिवेंद्र कुशवाहा
दिसंबर में लॉन्च होंगी ये कार और बाइक
टोयोटा की नई फॉर्च्यूनर 1 दिसंबर को दुनिया के सामने पेश हो सकती है और भारत में यह 2027 की शुरुआत में आ सकती है.होंडा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी अल्फा 2 दिसंबर को लॉन्च होगी और इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये हो सकती है. जेएसडब्ल्यू कॉम्बैट यानी जेटूर टी2 भी दिसंबर की शुरुआत में आएगी, जिसकी कीमत करीब 35 से 45 लाख रुपये के बीच हो सकती फॉक्सवैगन वर्टस का नया मॉडल 10 से 11 दिसंबर के आसपास लॉन्च हो सकता है, जिसमें कुछ नए बदलाव देखने को मिलेंगे.बाइक्स में इटालजेट ड्रैगस्टर के 300, 459 और 700 मॉडल 4 दिसंबर को इंडिया बाइक वीक में पेश होंगे, जिनकी कीमत करीब 5 लाख से 12 लाख रुपये तक हो सकती है. केटीएम 390 एसएमसी आर और 2026 केटीएम आरसी 390 भी दिसंबर में आ सकती हैं, जिनकी कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके साथ ही रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 और कॉन्टिनेंटल जीटी 750 भी संभावित लिस्ट में हैं.