सोना खरीदने से पहले इस App से चेक करें उसकी शुद्धता, HUID नंबर डालते ही मिलेगी पूरी डीटेल
शिवेंद्र कुशवाहा
इस ऐप से गोल्ड की शुद्धता चेक करें
सोना खरीदने से पहले गहने पर लिखा HUID नंबर जरूर चेक करें.मोबाइल में BIS Care App खोलकर Verify HUID ऑप्शन चुनें.HUID नंबर डालते ही गहने से जुड़ी जरूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी.ऐप में ज्वेलर का नाम, हॉलमार्किंग सेंटर और हॉलमार्किंग की तारीख देखी जा सकती है.सोने के गहनों में 14K, 18K, 20K, 22K, 23K और 24K जैसे शुद्धता ग्रेड होते हैं.BIS केयर ऐप से हॉलमार्क वाली चांदी की भी जानकारी वेरिफाई की जा सकती है.चांदी के गहनों में 800 से 999 तक अलग-अलग शुद्धता ग्रेड निर्धारित हैं. खरीदारी से पहले हॉलमार्क और HUID जांचने से गलत जानकारी और नुकसान से बचने में मदद मिल सकती है.