WhatsApp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, बिना जागे रात 12 बजे भेजें Birthday Wish
शिवेंद्र कुशवाहा
WhatsApp पर मैसेज शेड्यूल कैसे सेट करें
WhatsApp में अभी सीधे तौर पर मैसेज शेड्यूल करने का कोई ऑप्शन नहीं दिया गया है, इसलिए इसके लिए हमें दूसरे तरीकों की मदद लेनी पड़ती है. अगर आप Android फोन इस्तेमाल करते हैं तो आपको Google Play Store से SKEDit नाम का एक थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड करना होगा.SKEDit ऐप को डाउनलोड करने के बाद उसे खोलकर साइन इन करें और ऐप में दिए गए ऑप्शन में से WhatsApp को चुनें.अब फोन की सेटिंग में जाकर SKEDit के लिए Accessibility Service को चालू करें, तभी यह ऐप सही तरीके से काम करेगा.इसके बाद SKEDit ऐप में वापस आकर उस व्यक्ति को चुनें, जिसे आप तय समय पर WhatsApp मैसेज भेजना चाहते हैं.अब अपना पूरा मैसेज लिखें और उसे भेजने की सही तारीख और समय को चुनकर सेट कर दें. अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं तो आपको अलग से कोई थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है. iPhone में Shortcuts ऐप खोलें और Automation ऑप्शन में जाकर Time of Day पर टैप करके मैसेज भेजने का समय चुनें.अब अपना मैसेज टाइप करके Send Message via WhatsApp ऑप्शन चुनें और उस व्यक्ति का नाम या नंबर सेलेक्ट कर लें.