Instagram पर अब नहीं दिखेगा अश्लील और हिंसक कंटेंट, Meta ने बदला एल्गोरिदम
शिवेंद्र कुशवाहा
इंस्टाग्राम का नया नियम
Meta ने बताया कि अब Insta Feed पर उकसाने वाली और हिंसा वाली पोस्ट कम आएंगी. जो पोस्ट Instagram के नियमों का पालन करती हैं, वे प्लेटफॉर्म पर बनी रहेंगी.Instagram पोस्ट को सुझाने से पहले उनका आकलन करने के लिए AI मॉडल का इस्तेमाल करता है.यूजर्स के फीडबैक के आधार पर Meta ने पिछले एक साल में सुरक्षा को और मजबूत किया है.भारत के लिए कंपनी ने अपने सिस्टम को और बेहतर बनाया है ताकि अश्लील कंटेंट की पहचान आसानी से हो सके.Meta ने कहा कि एक साल पहले की तुलना में अब लोग रिकमेंड किए गए कंटेंट की रिपोर्ट लगभग आधी बार ही कर रहे हैं.10 अक्टूबर को IT मंत्रालय ने Meta से पोस्ट को रैंक और रिकमेंड करने के तरीके की समीक्षा करने को कहा था.मंत्रालय ने कहा था कि यूजर्स को केवल एक ही तरह का नैरेटिव न दिखाया जाए और हिंसा भड़काने वाली पोस्ट पर सख्त नजर रखी जाए.