8000mAh बैटरी वाला Oppo का नया फोन इस दिन होगा लॉन्च, जानें कीमत और धांसू फीचर्स
शिवेंद्र कुशवाहा
Oppo K14 Plus 5G फोन
Oppo K14 Plus 5G में 8GB रैम के साथ 8GB तक वर्चुअल रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा.फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलेगा, जिसमें Luminous Rendering Engine और Trinity Engine दिए जाएंगे.कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा.फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी रहेगी. फोन में AI Portrait Glow, AI Recompose और AI Eraser जैसे AI कैमरा फीचर्स भी मिलेंगे.स्मार्टफोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षा मिलेगी.हीटिंग कंट्रोल के लिए फोन में 5,000 वर्ग मिमी हीट डिसिपेशन एरिया वाला SuperCool वेपर चैंबर मिलेगा. फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और भारत में ऑरेंज और व्हाइट कलर ऑप्शन में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए आएगा इसकी कीमत 45,000 रुपये से कम होगी