7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ आएंगे Oppo के दो नए 5G फोन, जानें दमदार फीचर्स और कीमत
शिवेंद्र कुशवाहा
Oppo न्यू फोन
इस सीरीज में दो मॉडल – स्टैंडर्ड और प्रो मैक्स वेरिएंट लॉन्च होने की उम्मीद है. Oppo Find X10 स्टैंडर्ड मॉडल में 6.59 इंच की 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है.इसमें MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट और ColorOS 17 मिलने की उम्मीद है.फोन में 200MP प्राइमरी + 50MP अल्ट्रावाइड + 200MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है.वहीं Oppo Find X10 Pro Max प्रो मैक्स मॉडल में 6.78 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है.प्रो मैक्स में 2nm प्रोसेस वाला Dimensity 9600 Pro चिपसेट कन्फर्म किया गया है.दोनों फोन्स में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है.भारत में इनकी कीमत 1 लाख से 1.5 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है.