7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आएगा Vivo का नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स
Vivo V80 FE मोबाइल
7000mAh Battery 50MP Camera: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द ही अपना नया फोन Vivo V80 FE ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसका टीजर जारी कर दिया है. इस स्मार्टफोन में शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी. फोन में Zeiss ट्यून कैमरा सिस्टम दिया जाएगा. इसके अलावा 7,000mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग इसे खास बनाते हैं. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी डीटेल के बारे में.
Vivo V80 FE की लॉन्चिंग कब होगी?
Vivo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर इस स्मार्टफोन की ग्लोबल एंट्री का संकेत दिया है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट और उपलब्धता वाले देशों की जानकारी नहीं दी है. सामने आए टीजर में फोन का रियर डिजाइन दिखाई दिया है. यह स्मार्टफोन Sparkling Gold कलर में नजर आया है. इसके पीछे फ्लैट पैनल और हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल मिलेगा.
7000mAh की दमदार बैटरी
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है. कंपनी का दावा है कि इससे 38 घंटे तक टॉक टाइम मिल सकता है.

वहीं एक बार चार्ज करने पर 17.6 घंटे तक नेविगेशन और 15.5 घंटे तक रील्स देखी जा सकती हैं. बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा.
50MP के तीन कैमरे देंगे शानदार फोटोग्राफी
फोटोग्राफी के लिए फोन में Zeiss ट्यून डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा. इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा. वहीं, वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा.
प्रोसेसर और स्टोरेज
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिलने की जानकारी है. यह 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा.

फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिल सकती है. यह Android 17 आधारित OriginOS 7 पर काम करेगा.
डिस्प्ले और दूसरे फीचर्स
Vivo V80 FE में 6.59 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक होगी. इसके अलावा फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है.



