पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म! इस दिन खाते में आएगा पैसा, जानें लेटेस्ट उपडेट
शिवेंद्र कुशवाहा
पीएम किसान की 24वीं इस दिन होगी जारी
पीएम किसान योजना के तहत हर चार महीने में 2,000 रुपये यानी सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं.पीएम किसान योजना की अगली किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों का e-KYC पूरा होना जरूरी है.अगर e-KYC नहीं हुई है तो 24वीं किस्त का पैसा खाते में अटक सकता है.इसके साथ किसान का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना भी जरूरी है.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 24वीं किस्त नवरात्रि या दिवाली से पहले जारी हो सकती है, लेकिन अभी इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है.अगर आपने पहली बार पीएम किसान योजना में आवेदन किया है तो आपके लिए Farmer ID बनवाना जरूरी है.नए किसानों का वेदन Farmer ID के बिना आगे प्रोसेस नहीं होगा, जिसमें आधार, मोबाइल नंबर और जमीन की जानकारी दर्ज होती है.Farmer ID बनवाने के लिए किसान नजदीकी CSC सेंटर या अपने राज्य के कृषि पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं.