किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, PM मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे करें चेक

PM Kisan 24th Installment Released: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है.
PM Kisan 24th Installment Released

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी

Farmers Receive Two Thousand Rupees: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है. पात्र किसानों के खातों में पीएम मोदी ने DBT के माध्यम से 2-2 हजार रुपये की राशि भेज दी है. PM-KISAN योजना के तहत 19,000 करोड़ रुपये की कुल राशि किसानों के खाते में भेजी गई है. ऐसे में अब जो भी किसान पीएम किसान योजना का लाभ पाते हैं, वे 24वीं किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं.

18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा जिले का दौरा किया. सुबह लगभग 10:30 बजे उन्होंने पशुपालन को बढ़ावा देने वाली एक आधुनिक लैब (एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) और ‘भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर’ पशु फार्म को देखा. इसके ठीक एक घंटे बाद, सुबह करीब 11:30 बजे उन्होंने इलाके की तरक्की के लिए 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के कई विकास कामों की शुरुआत और उद्घाटन किया. इसके बाद देश के 9.34 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में कुल 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की रकम सीधे ट्रांसफर हो गई है.

उपडेट जारी है……

ज़रूर पढ़ें