रेनो ने भारतीय बाजार में उस कार को लॉन्च कर दिया है, जिसकी लंबे समय से मांग हो रही थी. हम बात कर रहे हैं रेनो ट्राइबर टर्बो (Renault Triber Turbo) की. रेनो ट्राइबर सस्ती 7-सीटर कार है (ट्राइबर पर ही बेस्ड निसान की ग्रेवाइट इससे लगभग 7 हजार रुपये सस्ती है). लेकिन इसका इंजन लोगों को खास पसंद नहीं आता था. अब कंपनी ने इसमें 1.0 लीटर का थ्री सिलेंडर टर्बो इंजन दे दिया है. ये इंजन काइगर में भी मिलता है. ये इंजन ट्राइबर में 100 पीएस की पावर और 180 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. टर्बो इंजन के साथ कार की कीमत भी बढ़ी है. रेनो ट्राइबर टर्बो की कीमत 7.84 लाख रुपये से शुरू होती है. इस कीमत पर इसका नजदीकी कंपटीशन मारुति सुजुकी अर्टिगा से होगा. वैसे तो ट्राइबर टर्बो मारुति सुजुकी अर्टिगा के लगभग 1 लाख रुपये सस्ती है. वहीं ये कार उन लोगों का ध्यान खींच सकती है, जिन्हें 7-सीटर की कभी-कभी ही जरूरत पड़ती है. ट्राइबर उन लोगों के लिए बनी है, जिन्हें कभी-कभी ही 7-सीटर कार की जरूरत पड़ती है. यानी आपको वैसे तो एक छोटी कार चाहिए, लेकिन कभी-कभी आपको ज्यादा लोगों के लिए जगह बनानी पड़ती है. मारुति सुजुकी अर्टिगा भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर का है. इसकी कीमत 8.90 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इसमें 1.5 लीटर का इंजन मिलता है, जो 101.64 बीएचपी की पावर और 139 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये कार उन लोगों के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प है, जिन्हें एक फुल साइज 7-सीटर कार चाहिए.