रेनो ला रही डस्टर का नया अवतार

रेनो अपनी लोकप्रिय डस्टर एसयूवी को और मजबूत बनाने की तैयारी कर रही है. हाल ही में कंपनी ने डस्टर हाइब्रिड को लॉन्च किया था.

रेनो अपनी लोकप्रिय डस्टर एसयूवी को और मजबूत बनाने की तैयारी कर रही है. हाल ही में कंपनी ने डस्टर हाइब्रिड को लॉन्च किया था. अब कंपनी इसका एक नया और किफायती पेट्रोल वर्जन लाने पर काम कर रही है. इसमें 1.3 लीटर एमपीएफ आई टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. इसका मकसद कम कीमत में ग्राहकों को दमदार इंजन का विकल्प देना है.

140 बीएचपी की मिलेगी ताकत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया 1.3 लीटर एमपीएफआई टर्बो पेट्रोल इंजन करीब 140 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट कर सकता है. वहीं, मौजूदा 1.3 लीटर टीजीडीआई इंजन 163 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टॉर्क देता है. नए इंजन वाले मॉडल की कीमत मौजूदा टीजीडीआई वर्जन से करीब 1.5 लाख रुपये तक कम हो सकती है.

इंजन में होगा बड़ा बदलाव

नई डस्टर में 1.3 लीटर एचआर 13 चार-सिलेंडर इंजन ही इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन महंगे टीजीडीआई सिस्टम की जगह एमपीएफआई तकनीक दी जाएगी. इससे उत्पादन लागत कम करने में मदद मिलेगी. साथ ही कंपनी इसमें जीपीएफ एग्जॉस्ट सिस्टम को भी हटा सकती है. एमपीएफआई इंजन कम आरपीएम पर बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने में मदद कर सकता है.

सीएनजी विकल्प

नए इंजन की एक खासियत सीएनजी के साथ इसकी अनुकूलता हो सकती है. एमपीएफआई तकनीक के कारण कंपनी इसमें फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी विकल्प भी पेश कर सकती है. हालांकि, रेनो ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल डस्टर में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.3 लीटर टीजीडीआई टबों पेट्रोल और 1.8 लीटर हाइब्रिड इंजन के विकल्प मिलते हैं.

ज़रूर पढ़ें