6000mAh बैटरी के साथ Samsung का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट
शिवेंद्र कुशवाहा
Galaxy A08 फोन
Galaxy A08 को भारत में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में 18,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है.यह फोन Dark Blue, Green और Silver कलर में Samsung स्टोर्स, Samsung.com और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.फोन में 6.7 इंच का HD+ PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.इसमें MediaTek Helio G99+ चिपसेट दिया गया है और इसकी 64GB स्टोरेज को MicroSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.सॉफ्टवेयर के तौर पर इसमें Android 16 बेस्ड One UI 9 है, जिसमें 6 पीढ़ियों तक OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.इसमें Circle to Search 3.0, Gemini और Perplexity जैसे AI फीचर्स का सपोर्ट भी दिया गया है.फोटोग्राफी के लिए पीछे 50MP प्राइमरी और 2MP डेप्थ सेंसर वाला डुअल कैमरा और सामने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.फोन में 6,000mAh की बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग, Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन, Samsung Knox सिक्योरिटी और IP64 डस्ट और स्प्लैश रेटिंग मिलती है.