20 हजार से कम में आया Samsung का नया 5G फोन, दमदार कैमरा और बैटरी के साथ मिलेंगे ये फीचर्स
शिवेंद्र कुशवाहा
Samsung Galaxy F70 5G फोन
Samsung Galaxy F70 5G फोन की पहली सेल 20 अक्टूबर 2026 से Flipkart और Samsung वेबसाइट पर शुरू होगी.Samsung Galaxy F70 5G फोन की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये रखी गई है.फोन Vivid Violet और Bold Black दो कलर में पेश किया गया है.इसमें 50MP OIS वाला प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा है.सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.फोन में 5000mAh बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP54 की रेटिंग मिलती है.वहीं बेहतर कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3 और Type-C पोर्ट दिया गया है.