Vu ने लॉन्च की Masterpiece AEye TV सीरीज, 115 इंच तक स्क्रीन और AI डिस्प्ले के साथ जानें कीमत और फीचर्स
शिवेंद्र कुशवाहा
Vu Masterpiece AEye टीवी
Vu Masterpiece AEye TV सीरीज की बिक्री आज यानी 12 नवंबर 2026 से प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो रही है.इस सीरीज में 55 इंच से लेकर 115 इंच तक कुल छह स्क्रीन साइज उतारे गए हैं.55 इंच मॉडल की कीमत 75,000 रुपये और 65 इंच मॉडल की कीमत 95,000 रुपये रखी गई है.75 इंच मॉडल की कीमत 1.30 लाख रुपये और 85 इंच मॉडल की कीमत 1.75 लाख रुपये है.98 इंच मॉडल की कीमत 2.95 लाख रुपये है, जबकि सबसे बड़े 115 इंच मॉडल की कीमत 13 लाख रुपये है.इन टीवी में RGB MiniLED डिस्प्ले और Intelligent Brightness Control फीचर मिलता है.यह फीचर कमरे की रोशनी और कंटेंट के हिसाब से ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और कलर को अपने आप एडजस्ट करता है.55 से 98 इंच वाले मॉडल में 110W साउंड सिस्टम मिलता है, जबकि 115 इंच वाले मॉडल में 240W साउंड आउटपुट और 10 ड्राइवर दिए गए हैं.इन टीवी में 2,500 निट्स से लेकर 3,000 निट्स तक की ब्राइटनेस और Full Array Local Dimming मिलता है.ये टीवी Gemini AI वाले Google TV पर चलते हैं और इमें 3GB रैम, 32GB स्टोरेज और दो Bluetooth वॉयस रिमोट मिलते हैं.