Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक आज कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, राहु और शुक्र ग्रहों का पंचग्रही योग बन रहा है. ये योग प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव और आकर्षण पैदा कर रहा है. वहीं, चंद्रमा आज मंगल राशि में गमन कर रहा है. मिथुन राशि में गुरु, मीन में शनि और सिंह राशि में केतु की मौजूदगी से लव लाइफ पर इमोशनल और व्यावहारिक रूप से प्रभाव पड़ेगा.
मेष राशि:
मेष राशि में आज चंद्रमा गोचर कर रहे हैं, जिससे इन राशि के जातकों के व्यक्तिव्य में आकर्षण बढ़ेगा. वहीं, मंगल के कारण स्वभाव में जिद्दीपन आ सकता है, जिससे प्रेमी के साथ बहस होने की संभावना है. शाम तक स्थिति सामान्य हो सकती है.
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र आज कुंभ राशि में बैठे सूर्य और राहु के साथ युति कर रहे हैं. इस योग के कारण लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव नजर आ रहा है. गर्लफ्रेंड के साथ प्यार भरी बात होने से थकान मिट सकती है.
मिथुन राशि:
मिथुन राशि में गुरु विराजमान हैं, जो प्रेम संबंधों को सुरक्षित और मधुर बनाए रखेंगे. पार्टनर के साथ वैचारिक सहमति बनेगी. बुध और राहु के कारण किसी पुरानी बात को लेकर गलतफहमी पैदा होगी और अनबन हो सकती है.
कर्क राशि:
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए थोड़ा नकारात्मक रहेगा. चंद्रमा, मेष राशि में होने के कारण करियर और लव लाइफ में बैलेंस बनाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है. व्यस्तता कारण पार्टनर को कम समय दे पाएंगे. इस वजह से प्रेमियों के बीच अनबन हो सकती है. मानसिक तनाव की स्थिति की संभावना है.
सिंह राशि:
सिंह राशि में केतु और सातवें भाव में पंचग्रह (सूर्य, मंगल, बुध, राहु और शुक्र) होने से लव लाइफ में आज हलचल देखने को मिल सकती है. पार्टनर के साथ अच्छे से बात ना होने के कारण टेंशन हो सकती है.
कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. बुध और शुक्र की स्थिति से कम्यूनिकेशन में आकर्षण आएगा. गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें हो सकती है. आपकी समझदारी की तारीफ होने की संभावना है.
तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के जीवन में आज नयापन आने वाला है. राशि के स्वामी शुक्र, कुंभ में मंगल और सूर्य के साथ हैं, इससे लव लाइफ में जोश और नवीनता आएगी. आज किसी सोशल प्रोग्राम में जाने का प्लान बन सकता है.
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल पंचग्रही योग का हिस्सा होने के कारण इन राशि के जातकों को बहुत साहसी बनाएंगे. आप अपने प्रेम का इजहार कर सकेंगे. किसी बात को लेकर प्रेमी से झगड़ा हो सकता है, रोमांस बनाए रखें और साथी की बातें ध्यान से सुनें.
धनु राशि:
आज दिन धनु राशि के राशि के लिए खुशियों भरा रहने वाला है. वृहस्पति की अच्छी दृष्टि और इसके साथ ही मेष राशि में चंद्रमा का प्रभाव इसे नई ऊर्जा से भर देगा. पार्टनर के साथ आनंद महसूस करेंगे.
मकर राशि:
मकर राशि के जातकों के स्वभाव से कठोरता दूर होगी, क्योंकि मंगल अब कुंभ राशि में जा चुके हैं. लव पार्टनर के साथ नोंकझोक को हो सकती है. दिन टेंशन भरा होने की संभावना है.
कुंभ राशि:
आज कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु यानी पंचग्रही संगम हो रहा है. आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे. गर्लफ्रेंड का प्यारा सा कॉल से मूड फ्रेश हो जाएगा और भरपूर रोमांस रहेगा.
मीन राशि:
मीन राशि में आज शनि गोचर कर रहे हैं. इस वजह से इस राशि के जातकों को प्रेम के प्रति गंभीर और जिम्मेदार बनाएंगे. पार्टनर से बात ना हो पाने के कारण मानसिक तनाव और अकेलेपन की स्थिति बन सकती है.
