Vistaar NEWS

Bhai Dooj 2026: 11 नवंबर को मनाया जाएगा भाई दूज, जानें तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Bhai Dooj 2026

भाई दूज कब है?

Bhai Dooj 2026: भाई दूज भाई-बहन के प्यार और अटूट रिश्ते का प्रतीक है. हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है. इसे भैय्या दूज, भाऊ बीज और यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करता हैं. वहीं भाई बहनों को उपहार देकर अपना प्यार जताती हैं. आइए जानते हैं इस साल भाई दूज कब मनाया जाएगा और तिलक लगाने का शुभ समय क्या है.

कब है भाई दूज 2026?

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे शुरू होगी. वहीं इसका समापन 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, इस साल भाई दूज का त्योहार 11 नवंबर बुधवार को मनाया जाएगी. इस दिन बहनें भाइयों की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा करती हैं.

भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

भाई दूज पर तिलक लगाने के लिए दोपहर का समय शुभ माना गया है. 11 नवंबर को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इस दौरान बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर सकती हैं.

    भाई दूज पर कैसे करें पूजा?

    भाई दूज को क्यों कहते हैं यम द्वितीया?

    मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने पहुंचे थे. यमुना ने उनका स्वागत किया और उनकी लंबी उम्र की कामना की. तभी से इस दिन को यम द्वितीया के रूप में मनाने की परंपरा जुड़ी है.

    Exit mobile version