Vistaar NEWS

Chardham yatra 2026 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरु, यहां जानें ऑनलाइन पंजीकरण का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

Chardham

Chardham

Chardham Yatra Registration 2026: चारधाम यात्रा 2026 के लिए श्रद्धालुओं का इंतजार अब खत्म हो गया है. चार धाम यात्रा अप्रैल माह से शुरू होने जा रही है. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरूआत हो चुकी है. उत्तराखंड सरकार की तरफ से 6 मार्च शुक्रवार यानी आज सुबह 7 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है. हर बार की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य हैं.

अप्रैल में खुलेंगे चार धाम यात्रा के कपाट

उत्तराखंड सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार चारधाम के कपाट अप्रैल महीने में खुलने वाले हैं. सबसे पहले 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे. इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. वहीं, अभी हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तारीख की घोषणा नहीं की गई.

व्हाट्सएप से कर सकेत है पंजीकरण

इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति वेबसाइट या फिर ऐप से रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहा है तो उसके लिए व्हाट्सएप की सुविधा भी दी गई है. श्रद्धालु मोबाइल नंबर +91 8394833833 पर ‘Yatra’ लिखकर भेज सकते हैं और दिए गए निर्देशों का पालन करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं.

ऑफलाइन रजिस्टेशन प्रक्रिया

जिन यात्रियों को ऑफलाइन रिजस्ट्रेशन करवाना है उनके लिए ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप, हरिद्वार के ऋषिकुल ग्राउंड और देहरादून के विकास नगर में पंजीकरण केंद्र बनाए जाएंगे. ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू होगी. श्रद्धालु यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए श्रद्धालु टोल-फ्री नंबर 0135-1364 पर संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढे़ं- Vastu Tips For Home: नए शहर में किराए का घर लेने जा रहे हैं? सुख-शांति के लिए जरूर अपनाएं ये वास्तु नियम

Exit mobile version