Vistaar NEWS

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर रख रहे हैं व्रत? न करें ये 5 काम

Dev Uthani Ekadashi 2026

देवउठनी एकादशी 2026

Ekadashi Vrat Rules: हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल देवउठनी एकादशी का पावन पर्व 20 नवंबर को मनाया जाएगा. देवउठानी एकादशी का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. बता दें कि इस खास त्योहार को देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु अपनी निद्रा से उठते हैं और ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन से भगवान विष्णु संसार का संचालन करते हैं.

वहीं देवउठानी एकादशी के दिन कुछ ऐसे कार्य हैं, जिन्हें व्रत के समय बिल्कुल भी नहीं करी चाहिए. कहा जाता है कि अगर आप इन कामों को करते हैं, तो इससे भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त नहीं होगा.

देवउठानी एकादशी डेट और शुभ मुहूर्त

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल देवउठानी एकादशी का महापर्व कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को पड़ रही है. यह पावन पर्व सुबह 07:15 बजे से शुरू होगी, जो कि 21 नवंबर 2026 के दिन सुबह 06:31 बजे तक रहेगा. वहीं 20 नवंबर को उदया तिथि है, इस वजह से इस एकादशी का त्योहार 20 नवंबर को ही मनाया जाएगा.

मांस-मदिरा का सेवन करने से बचें

हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार, देवउठानी एकादशी के त्योहार के दिन भूलकर भी मांस और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. शास्त्रों में इस दिन तामसिक भोजन करना पूरी तरह से वर्जित बताया गया है.

लड़ाई-झगड़ा से बचें

20 और 21 नवंबर देवउठानी एकादशी के दिन किसी भी दूसरे व्यक्ति का अपमान न करें और उससे लड़ाई-झगड़ा न करें. अगर आप ऐसा करते हैं, तो भगवान लक्ष्मी नाराज हो जाएंगी और घर से सुख-शांति चली जाएगी.

तुलसी के पौधे से जुड़े नियम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठानी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल जरूर चढ़ाना चाहिए. तुलसी का पौधा भगवान विष्णु का सबसे प्रिय पौधा है. भगवान विष्णु को बिना तुलसी पत्ता डाले भोग अर्पित न करें.

चावल खाना वर्जित

देवउठनी एकादशी हो या साल की कोई और एकादशी, इस दिन चावल खाना मना होता है. मान्यता है कि एकादशी पर चावल खाने से पाप लगता है.

काले या सफेद वस्त्र न पहनें

एकादशी की पूजा में काले या सफेद कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता है. इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है.

Exit mobile version