Ekadashi Date And Remedies: पंचांग के अनुसार, साल 2026 में देवउठनी एकादशी का पर्व दो अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाएगा. स्मार्त और गृहस्थ संप्रदाय के लोग 20 नवंबर को व्रत रखेंगे, जबकि वैष्णव संप्रदाय के श्रद्धालु 21 नवंबर को यह पर्व मनाएंगे. हिंदू धर्म में इस एकादशी की विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं और चातुर्मास समाप्त हो जाता है.
चातुर्मास खत्म होने के बाद शादी-विवाह समेत दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है. इसी दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के विवाह की परंपरा भी निभाई जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी पर कुछ खास उपाय करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है.
देवउठनी एकादशी पर करें ये 5 उपाय
- धन और समृद्धि के लिए: इस दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं. तुलसी माता को बताशे का भोग लगाएं. इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करें. पूजा के दौरान कुछ सिक्के और कौड़ियां रखें. पूजा पूरी होने के बाद इन्हें उठाकर अपनी तिजोरी में रख दें.
- सौभाग्य के लिए: देवउठनी एकादशी पर तुलसी के पौधे को लाल चुनरी चढ़ाएं. साथ ही भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल अर्पित करें. मान्यता है कि इससे घर में सुख और सौभाग्य बना रहता है.
- परिवार की खुशहाली के लिए: इस दिन पंजीरी तैयार करें. इसमें केले के छोटे टुकड़े और तुलसी की साबुत पत्तियां मिलाएं. भगवान विष्णु को भोग लगाने के बाद प्रसाद परिवार के सभी सदस्यों में बांट दें.
- अच्छी आमदनी के लिए: भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाएं और तुलसी दल अर्पित करके उनकी पूजा करें. धार्मिक मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होती है.
- वैवाहिक जीवन के लिए: अगर पति-पत्नी के बीच तनाव रहता है तो दोनों मिलकर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरें और भगवान विष्णु को अर्पित करें. वहीं बेटी के विवाह में बाधा आ रही हो तो पांच तुलसी दल पर हल्दी का तिलक लगाकर भगवान विष्णु को चढ़ाएं.
