Vistaar NEWS

Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

Dhanteras 2026

धनतेरस पर न खरीदें ये आइटम्स

Dhanteras Inauspicious Items List: धनतेरस का पर्व हर साल सुख, समृद्धि और सौभाग्य का संदेश लेकर आता है. इस दिन को खरीदारी के लिए सबसे शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन घर में लाई गई शुभ चीजों से मां लक्ष्मी और कुबेर देव प्रसन्न होत हैं और पूरे साल घर में धन बना रहता है. इस दिन लोग सोने-चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, नई झाड़ू, धनिया के बीज और मिट्टी के दीये खरीदते हैं. ऐसा कहा जाता है कि इन चीजों को घर लाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और दरिद्रता दूर होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन की गई एक छोटी सी गलती भी आपकी खुशहाली छीन सकती है.

नुकीली चीजों से करें परहेज

धनतेरस पर चाकू, कैंची, सुई जैसी नुकीली वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए. शास्त्रों के अनुसार ऐसी चीजें घर में काटने और अलगाव की ऊर्जा लाता हैं. इससे घर में धन और सुख की लय बिगड़ सकती है.

कांच की वस्तुएं हैं अस्थिरता का प्रतीक

कांच और शीशे से बनी चीजें बहुत नाजुक होती हैं. इनके टूटने का डर हमेशा बना रहता है. इसलिए इन्हें अस्थिरता का संकेत माना जाता है. धनतेरस पर ऐसी चीजें खरीदना शुभ नहीं माना जाता है.

काले रंग की वस्तुओं से बचें

हिंदू धर्म में काले रंग को शोक और नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है. धनतेरस जैसे शुभ दिन पर काले कपड़े या काले रंग का कोई भी समान खरीदना अशुभ माना जाता है.

खाली बर्तन लाना माना जाता है अशुभ

यदि आप धनतेरस पर बर्तन खरीद रहे हैं तो उसे खाली न लाएं. उसमें थोड़ा अनाज, चावल या मिठाई जरूर डाल लें. खाली बर्तन को अभाव का प्रतीक मान जाता है.

ये भी पढ़ें-Diwali 2026: दिवाली पर क्यों होती है गणेश-लक्ष्मी की एक साथ पूजा, जानें पौराणिक कथा और इसका महत्व

लोहे के भारी औजार न खरीदें

लोहे का संबंध शनि देव से माना जाता है. धनतेरस पर लोहे से बने भारी औजार या मशीनें खरीदना शुभ नहीं होता है. इस दिन ऐसी चीजों को घर लाने से बचना चाहिए.

Exit mobile version