Vistaar NEWS

Diwali 2026: 8 या 9 नवंबर इस साल कब है दिवाली, जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Diwali 2026

इस साल दिवाली कब है

Diwali 2026 Date: दीवाली हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. दीपावली के खास मौके पर घर को फूलों, मालाओं और दीयों से सजाया जाता है. चारों तरफ बस पटाखों की आवाज सुनाई देती है. घरों के आंगन में रंग-बिरंगी रंगोलियां बनई जाती हैं. बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक हर कोई दीवाली के पावन पर्व को उत्साह के साथ मनाता है. इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है.

मान्यता है कि अगर सच्चे श्रद्धा भाव से मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा किया जाए तो जीवन के सभी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं. वहीं कई लोगों में यह कन्फ्यूजन बना हुआ है कि इस साल दीवाली कब है. आइए जानते हैं दीपावली त्योहार की तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व के बारे में.

दिवाली तिथि और शुभ मुहूर्त?

पंचांग के अनुसार साल 2026 में कार्तिक अमावस्या 8 नवंबर को पड़ रही है. इसी दिन रविवार को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगी. लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी और 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी.

दिवाली पर पूजा का नियम क्या है

ये भी पढ़ें-दिवाली से पहले शुक्र उदय, चमक जाएगी इन 5 राशियों की किस्मत!

दिवाली का धार्मिक महत्व

दिवाली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस दिन भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे. उनके स्वागत में पूरे अयोध्या को दीयों से सजाया गया था. तभी से हर साल कार्तिक अमावस्या पर दीपों का त्योहार मनाया जाता है.

Exit mobile version