Vistaar NEWS

Dussehra 2026: 45 लाख की लागत से तैयार हुआ देश का सबसे ऊंचा रावण पुतला, जानें कितनी है इसकी ऊंचाई

Tallest Ravana Effigy 2026

सबसे ऊंचा रावण का पुतला

Tallest Ravan Effigy Cost: देशभर में नवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है. जगह-जगह पर माता रानी की मूर्ति स्थापित की गई है और गरबा महोत्सव का आयोजन हो रहा है. कहीं छोटे तो कहीं विशाल दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की स्थापना की गई है. नौ दिनों के बाद नवरात्रि समाप्त हो जाती है और 10वें दिन दशहरा मनाया जाता है. हर साल की तरह इस साल भी रावण के पुतले बनाने का तैयारी जोर-शोर से चल रही है. जगह-जगह पर रावण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस साल रावण का सबसे बड़ा पुतला कहां बन रहा है और इसकी लागत कितनी है.

रावण का सबसे बड़ा पुतला कहां बना है?

जब रावण के सबसे बड़े पुतले की बात आती है तो पिछले साल दिल्ली में बना पुतला सबसे ज्यादा चर्चा में था, क्योंकि कहा गया थ कि दिल्ली का रावण का पुतला सबसे बड़ा था. इस साल की बात करें तो जानकारी के अनुसार दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 में दशहरा मेले के लिए 221 फुट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है. बताया जा रहा है कि यह इस साल देश का सबसे बड़ा रावण का पुतला है.

1 हजार से ज्यादा बांस से तैयार हुआ पुतला

जानकारी के अनुसार इस विशाल पुतले को बनाने में 1 हजार से ज्यादा बांस और बड़ी मात्रा में लोहे का उपयोग किया गया है. वहीं देश के इस सबसे बड़े रावण के पुतले को तैयार होने में लगभग तीन महीने से भी ज्यादा का समय लगा है. देशभर में इस पुतले की चर्चा हो रही है और दूर-दूर से लोग इसे देखने आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Dussehra 2026 Date: 20 या 21 अक्टूबर इस साल कब है दशहरा? जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

रावण का पुतला कितने में तैयार हुआ?

Exit mobile version