Falgun Maas 2026: हिंदू कलेंडर में साल के सभी महीनों को खास माना गया है. पंचांग में हिंदू वर्ष का आखिरी महीना यानी फाल्गुन को कई मायने में महत्वपूर्ण बताया गया है. इस साल 2026 में फाल्गुन माह की शुरुआत कल यानी 2 फरवरी से हो रही है. शास्त्रों के अनुसार, फाल्गुन महीना देवों के देव महादेव और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है. इसी महीने होली और महाशिवरात्रि जैसे पवित्र त्योहार आते हैं. शस्त्रों के अनुसार, फाल्गुन जैसे पवित्र माह में जप, ताप, योग, साधना और गरीबों को दान करने से जीवन में सुख, शांति और आर्थिक स्थिति में बदलाव के साथ-साथ पुण्य की प्राप्ति होती है.
इसके अलावा, भगवान शिव और कृष्ण का आशीर्वाद सदैव बना रहता है. लेकिन, इस महीने में कुछ ऐसे काम भी हैं, जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए.
होलाष्टक के समय क्या नहीं करना चाहिए?
- फाल्गुन महीने में ही हिंदूओं का सबसे बड़ा त्योहार होली आता है और इस दिन लोग रंगों के रंग में डूब जाते हैं.
- लेकिन होली आने से पहले होलाष्टक लग जाते हैं, जिन्हें शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना गया है.
- शास्त्रों के अनुसार, इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण और दूसरे मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए.
- यदि आप होलाष्टक के समय में इन कार्यों को करते हैं, तो आपके जीवन में रुकावट आ सकती है और आप हमेशा परेशानियों से घिरे रह सकते हैं.
फाल्गुन महीने में क्या नहीं खाना चाहिए?
- शास्त्रों में फाल्गुन के महीने में मांस, मदिरा, अंडा, प्याज और लहसुन जैसे आहार को खाना सख्त मना किया गया है, क्योंकि यह माह मन और शरीर दोनों के शुद्धि के लिए होता है.
- शास्त्रों के अनुसार, फाल्गुन माह में तामसिक भोजन का सेवन करने से शारीरिक और मानसिक समस्याएं बढ़ती है साथ ही आप नकारात्मक ऊर्जा के शिकार हो जाते हैं.
फाल्गुन महीने में भूलकर भी न करें ये काम
- शास्त्रों के अनुसार, फाल्गुन के इस पवित्र महीने में क्रोध, ईर्ष्या और अहंकार से बचना चाहिए.
- अधिक गुस्सा या घमंड करने से आपको हानि होगी और तप, साधन से ध्यान हटेगा.
- फाल्गुन महीने में संयम और विनम्रता के साथ काम करने से वास्तविक फल मिलता है.
कैसे होती है दोषों से मुक्ति?
- हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, फाल्गुन महीने में अनाज , कपड़े, धन और जरूरतमंदों की सहायता करने से पुण्य मिलता है, साथ ही ईश्वर की कृपा भी बनी रहती है.
- इसके अलावा, इस माह में दान करने से आपके जीवन की सारी समस्याएं दूर होती हैं और गृह दोषों से मुक्ति मिलती है.
भगवान की पूजा करें
फाल्गुन के इस पवित्र महीने में भगवान शिव और श्रीकृष्ण की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस समय महामृत्युंजय मंत्र और कृष्ण मंत्रों का जप करने से विशेष लाभ मिलता है. साथ ही भगवान का आशीर्वाद बना रहता है.
ये काम जरूर करें
शास्त्रों के अनुसार, फाल्गुन महीने में नियमित स्नान, साफ-सफाई , सरल जीवनशैली और साधना करें. इससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है.
