Ganeshotsav Lucky Signs Horoscope: विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता भगवान श्री गणेश का पावन त्योहार ‘गणेशोत्सव’ शुरू हो गया है. 10 दिनों के इस बड़े उत्सव में बाप्पा की पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियां और रुकावटें खत्म हो जाती हैं. वैसे तो भगवान गणेश सभी 12 राशियों पर अपनी कृपा रखते हैं, लेकिन कुछ राशियां उन्हें बहुत ज्यादा पसंद हैं. ज्योतिष के अनुसार, इस गणेश चतुर्थी पर ग्रहों के शुभ संयोग और बाप्पा के खास आशीर्वाद से 3 मुख्य राशियों का भाग्य चमने वाला है. इन लोगों को पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा और नौकरी व कारोबार में बड़ी कामयाबी मिलेगी. आइए जानते हैं बाप्पा की इन भाग्यशाली और पसंदीदा राशियों के बारे में.
मेष राशि
गणेश चतुर्थी का यह समय मेष राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है. भगवान गणेश कीकृपा से आपका आत्मविश्वास और समझदारी बढ़ेगी. गणेशोत्सव के 10 दिनों में लंबे समय से अटके काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं. नौकरी करने वालों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने के योग हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा मानी जाती है. इस दौरान आपकी बातचीत करने की क्षमता और सही निर्णय लेने की शक्ति बेहतर होगी. व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील या नया अवसर मिल सकता है. अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है. मेहनत और सही फैसलों से आर्थिक लाभ मिलने के योग बनेंगे.
ये भी पढ़ें-Ganesh Chaturthi 2026: इस साल 10 नहीं 12 दिन चलेगा गणेशोत्सव, 9 साल बाद फिर बना खास संयोग
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी गणेशोत्सव शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. भगवान गणेश की कृपा से जीवन में आ रही कई परेशानियां कम हो सकती ह और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. पैसों से जुड़े मामलों में सुधार दखने को मिल सकता है. जमीन-जायदाद या कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई पुराना मामला चल रहा है, तो उसमें भी राहत मिन के संकेत हैं. कुल मिलाकर यह समय आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है.
