Karwa Chauth Puja Vidhi: हिंदू धर्म में पति को पति परमेश्वर कहा गया है. यानी पति को सीधा परमेश्वर के समान माना जाता है. सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए सच्चे मन और श्रद्धा से करवा चौथ की दिन व्रत रखती हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल यानी 2026 में 29 अक्टूबर को करवा चौथ का पवित्र त्योहार है. इस खास दिन महिलाएं निर्जला व्रत रहती हैं और अपने पति देव की पूजा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि करवा चौथ के दिन अपने पति की लंबी उम्र और सदा सुहागन रहने की लिए किस तरह से अपने पति की पूजा करें.
करवा चौथ शुभ मुहूर्त
द्रिक पंचांग के मुताबिक व्रत रखने का समय सुबह 6 बजकर 31 मिनट से शाम 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. वहीं पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा.
करवा चौथ की पूजन सामग्री और तैयारी
करवा चौथ पर पूजा के लिए कुछ जरूरी चीजों की जरूरत होती है, इसलिए बेहतर है कि आप इसकी तैयारी एक दिन पहले ही कर लें. पूजा के लिए आठ पूरियों की अठावरी, हलवा और पक्के पकवान बना लें. पीली मिट्टी से माता गौरी की मूर्ति बनाएं और उनका गोद में गणेश जी की मूर्ति बनाकर बैठाएं. इसके बाद गौरी जी को लकड़ी के आसन पर बैठाएं और उस आसन को चौक पर रखें. फिर गौरी जी को चुनरी ओढ़ाएं और बिंदी, सिंदूर और दूसरी सुहाग की चीजों से उनका श्रृंगार करें. पूजा की जगह पर जल से भरा हुआ लोटा जरूर रखें.
ये भी पढ़ें-Karwa Chauth 2026: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो जानें क्या करें और क्या न करें
पति की लंबी उम्र के लिए कैसे करें पूजा?
- सबसे पहले करवा में गेहूं भर दें और उसके ढक्कन में शक्कर का बूरा भर दें.
- फिर उसके ऊपर दक्षिणा रख दें. इसके बाद रोली से करवा पर स्वास्तिक का निशान बनाएं.
- अब गौरी-गणेश जी और करवा की विधि के अनुसार पूजा करें.
- पूजा के दौरान पति की लंबी उम्र की कामना करें.
- रात में जब चांद निकल आए तो छलनी से चांद को देखें और उसे अर्घ्य दी.
- इसके बाद पति से आशीर्वाद लें, उन्हें खाना खिलाएं और फिर खुद भी व्रत खोलें.
