Karwa Chauth Chand Time: हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इस खास दिन पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. दिनभर महिलाएं बिना कुछ खाए-पिए करवा चौथ व्रत के नियमों का पालन करती हैं. वहीं शाम होने के बाद महिलाओं को चांद निकलने का इंतजर रहता है. मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार आपके शहर में कब और किस समय आसमान में चांद दिखाई देगा.
करवा चौथ 2026 तिथि
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष का चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपवास रखती हैं. इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर 2026 की रात 1 बजकर 6 मिनट से शुरू होगी, जो इसी रात 10 बजकर 9 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. ऐसे में करवा चौथ का व्रत इसी दिन मनाया जाएगा.
करवा चौथ पूजा का सही समय और तरीका
करवा चौथ की विशेष पूजा शाम के समय की जाती है, जिसमें मुख्य रूप से भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की आराधना की जाती है. पंचांग के अनुसार, इस साल पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से लेकर 6:56 बजे तक रहेगा. व्रत रखने वाली सभी महिलाएं इस शुभ समय में अपनी पूजा संपन्न कर सकती हैं और व्रत की कथा सुन सकती हैं.
करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद
करवा चौथ पर महिलाएं सबसे ज्यादा चांद निकलने का इंतजार करती हैं. दिल्ली में 29 अक्टूबर को रात करीब 8:17 बजे चांद निकलने की संभावना है. वहीं मेरठ में चंद्रोदय का समय रात करीब 8:14 बजे बताया जा रहा है. हर शहर में चांद दिखने की समय अलग-अलग हो सकती है. अगर मौसम में बादल या धुंध होगी तो चांद दिखने में थोड़ी देर भी हो सकती है.
