Ketu Nakshatra Transit 2026: केतु की बदलेगी चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि है शामिल

Ketu Nakshatra Transit 2026: वर्तमान में केतु मघा नक्षत्र में हैं, लेकिन 2 अगस्त 2026 को वे इसके दूसरे चरण में प्रवेश कर जाएंगे. केतु का यह राशि परिवर्तन कुछ लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगा तो कुछ के लिए चुनौतियां ला सकता है.
Ketu Nakshatra Transit 2026

केतु नक्षत्र गोचर 2026

Ketu Nakshatra Transit 2026: ज्योतिष में केतु को एक बहुत ही रहस्यमयी ग्रह माना जाता है, जिसका प्रभाव हर राशि पर पड़ता है. जब भी केतु अपनी चाल या नक्षत्र बदलते हैं, तो जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. वर्तमान में केतु मघा नक्षत्र में हैं, लेकिन 2 अगस्त 2026 को वे इसके दूसरे चरण में प्रवेश कर जाएंगे. केतु का यह राशि परिवर्तन कुछ लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगा तो कुछ के लिए चुनौतियां ला सकता है. आइए समझते हैं कि केतु की यह बदलती स्थिति किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाली है और किन्हें संभलकर रहने की जरूरत है.

वृषभ राशि

  • आपकी मेहनत का फल मिलेगा और काम में तरक्की होगी.
  • कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की प्रशंसा की जाएगी.
  • परिवार और मित्रों के साथ संबंध बेहतर होंगे.
  • धैर्य रखने से वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी.

सिंह राशि

  • नौकरी और व्यापार में आपकी पकड़ मजबूत होगी.
  • ऑफिस में बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा.
  • परिवार की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.
  • जीवनसाथी की सेहत का थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें-Ganga Dussehra 2026: 25 या 26 मई कब है गंगा दशहरा का त्योहार? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और विशेष महत्व

धनु राशि

  • नई नौकरी या इंटरव्यू में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं.
  • काम को लेकर मन में नया उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी.
  • घर-परिवार और जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा.
  • नया घर या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है.

ज़रूर पढ़ें