Shubh Rajyog 2026: 23 फरवरी को मंगल ग्रह के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही एक बहुत ही दुर्लभ ज्योतिषीय घटना होने वाली है. कुंभ राशि में राहु, सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के एक साथ आने से ‘पंचग्रही योग’ बनेगा. इस दौरान कई शुभ राजयोग जैसे लक्ष्मी नारायण, शुक्रादित्य, मंगलादित्य, बुधादित्य और धनशक्ति राजयोग भी एक साथ बनेंगे. ग्रहों का यह अद्भुत मेल मुख्य रूप से चार राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है, जिससे उन्हें धन और करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है.
मेष राशि
- मेष राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक और करियर के लिहाज से शानदार रहेगा.
- आपकी कमाई के नए जरिए खुलेंगे और आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी.
- लग्जरी और ऐशो-आराम पर खर्च होगा, लेकिन खास बात यह है कि पैसा आपके पास टिकेगा भी.
- पैसों से जुड़े पुराने मामले सुलझेंगे और आपकी वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर होगी.
- व्यापारियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है, किस्मत के सहारे अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है.
- नौकरी में उन्नति के नए मौके मिलेंगे जो भविष्य में आपकी तरक्की का आधार बनेंगे.
- कुल मिलाकर यह समय आपके जीवन में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा.
वृषक राशि
- वृषभ राशि वालों के लिए ये पांच राजयोग धन और करियर में बड़ी उन्नति लेकर आएंगे.
- आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी और धन-संपत्ति की प्राप्ति आसानी से होगी.
- अगर आप अपनी नौकरी से परेशान हैं, तो आपको नई जॉब का बेहतरीन ऑफर मिल सकता है.
- इस समय आप अपना खुद का कोई नया काम या बिजनेस शुरू करने का मन बना सकते हैं.
- कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके लिए काफी लाभदायक साबित होंगी.
- आपका घरेलू जीवन काफी सुखद रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा.
मिथुन राशि
- मिथुन राशि वालों के लिए भी ये पांच राजयोग बहुत फायदेमंद साबित होंगे.
- आपको अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है, जिससे आपकी माली हालत सुधरेगी.
- अगर आपने पहले कहीं पैसा लगाया था, तो अब उससे बढ़िया रिटर्न मिलने के योग हैं.
- आप अपने खर्चों पर लगाम लगा पाएंगे, जिससे आपका बैंक बैलेंस और बचत बढ़ेगी.
- पार्टनर की मदद से आपके कई जरूरी और रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे.
- सरकारी ऑफिस या कागजी कार्यवाही में फंसी आपकी अड़चनें अब दूर होंगी.
ये भी पढ़ें-Phulera Dooj: साल 2026 में कब मनाई जाएगी फुलेरा दूज? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
कन्या राशि
- कन्या राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए यह शुभ समय उनकी आमदनी में बढ़ोतरी लेकर आएगा, जिससे प्रमोशन और सैलरी बढ़ने के प्रबल योग बन रहे हैं.
- इस समय पूर्वजों की संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद भी अब सुलझ सकता है.
- आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और मजबूती बढ़ेगी, जिससे घर का माहौल शांत और खुशहाल बना रहेगा.
- इसके अलावा, पिता के मार्गदर्शन और सहयोग से आप किसी बड़े या महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में कामयाब रहेंगे.
