Vistaar NEWS

Navratri 2026: इस बार 9 नहीं 10 दिन की होगी नवरात्रि, जानें कब होगी घटस्थापना और दुर्गा अष्टमी

Navratri 2026

नवरात्रि 2026

Ten-Day Navratri Calendar: देवी मां के भक्तों के लिए शारदीय नवरात्रि का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. साल 2026 की नवरात्रि इस बार खास होने जा रही है. पंचांग के अनुसार इस बार नवरात्रि नौ के बजाय 10 दिनों तक चलेगी. इसकी वजह एक तिथि का दो दिनों तक होना है. तिथि की इस पुनरावृत्ति की तिथि वृद्धि कहा जाता है. ऐसे में भक्तों को इस बार माता की आराधना के लिए एक एक्स्ट्रा दिन मिलेगा.

इस वजह से 10 दिन की होगी नवरात्रि

आमतौर पर शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा से शुरू होकर नवमी तक चलती है और यह पर्व नौ दिनों का होता है. लेकिन 2026 में पंचांग की तिथियों में बदलाव देखने को मिल रहा है. इस बार सप्तमी तिथि दो दिनों तक रहेगी, जिसके चलते नवरात्रि की अवधि एक दिन बढ़ जाएगी. पंचांग के अनुसार नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलगी.

10 या 11 अक्टूबर कब से शुरू होगी नवरात्रि

पंचांग गणना के अनुसार, आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात करीब 9:18 बजे शुरू होगी और 11 अक्टूबर की रात लगभग 9:31 बजे तक रहेगी. हिंदू धर्म में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है. जिस तिथि के दौरान सूर्योदय होता है, उसे उस दिन की मान्य तिथि माना जाता है. इसी वजह से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से मानी जाएगी. इसके बाद लगातार नौ दिनों तक देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी.

ये भी पढ़ें-Navratri 2026: 10 या 11 अक्टूबर, कब से शुरू हो रही है नवरात्रि? जानिए सही तिथि और घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

11 अक्टूबर को होगी घटस्थापना

साल 2026 में शारदीय नवरात्रि का पहला दिन रविवार 11 अक्टूबर को होगा. इसी दिन प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी. प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात करीब 9:19 बजे से शुरू होकर 11 अक्टूबर की रात लगभग 9:30 बजे तक रहेगी. दिल्ली में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:19 बजे से 10:12 बजे तक बताया गई है. इस मुहूर्त की अवधि करीब 3 घंटे 52 मिनट रहेगी. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना का समय सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा.

Exit mobile version