Vistaar NEWS

Navratri 2026: नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये 8 काम, नहीं तो मां दुर्गा हो सकती हैं नाराज!

Navratri 2026

नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये काम

Navratri 8 Forbidden Things; हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है. नवरात्रि त्योहार को लेकर हिंदू परिवारों में जश्न का माहौल है. भक्त जोर-शोर से माता रानी की मूर्ति स्थापना में लगे हुए हैं. मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान यदि कोई भी भक्त माता रानी की मूर्ति स्थापना कर उनकी पूजा-अर्चना करता है, तो उसके जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-शांति आती है. वहीं शास्त्रों में नवरात्रि के दौरान कुछ कामों की मनाही है.

अगर आप इस दौरान शास्त्रों में मना किए गए कामों को करते हैं, तो माता रानी नाराज हो जाएंगी और उनका आशीर्वाद प्राप्त नहीं हो सकेगा और घर पर अशांति का वातावरण रहेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि के समय किन कामों को नहीं करना चाहिए ताकि मां दुर्गा प्रसन्न रहें.

नाखून न काटें

नवरात्रि के नौ दिनों तक नाखून काटना अशुभ माना जाता है. इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है और व्रत की पवित्रता भंग होती है.

घर खाली न छोड़ें

अगर आपने अखंड ज्योति जलाई है तो घर को खाली छोड़कर न जाएं. अखंड ज्योति को बुझने देना माता रानी का अपमान माना जाता है.

प्याज-लहसुन और नॉनवेज से बचें

नवरात्रि की दौरान तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए. प्याज, लहसुन और नॉनवेज खाने से मन अशांत होता है और पूजा का फल नहीं मिलता.

गंदे कपड़े न पहनें

व्रत रखने वालों को गंदे और बिना धुले कपड़े नहीं पहनने चाहिए. साफ कपड़े पहनने से मन और शरीर दोनों पवित्र रहते हैं.

चमड़े की चीजों का इस्तेमाल न करें

व्रत के दौरान बेल्ट, चप्पल-जूते और बैग जैसी चमड़े की चीजों का इस्तेमाल वर्जित है. चमड़ा अशुद्ध माना जाता है इसलिए इससे बचना चाहिए.

नींबू न काटें

मान्यता है कि व्रत के नौ दिनों तक नींबू नहीं काटना चाहिए. नींबू काटने से माता रानी के आशीर्वाद में बाधा आ सकती है.

अनाज और नमक न खाएं

नौ दिनों के व्रत में अनाज और सामान्य नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दौरान सिर्फ फलाहार और सेंधा नमक का ही उपयोग करना चाहिए.

ये भी पढ़ें-Navratri 2026: मूर्ति स्थापना से पहले कर लें ये 5 काम, नवरात्रि में नहीं होगी भागदौड़

दिन में न सोएं

विष्णु पुराण के अनुसार नवरात्रि व्रत के दौरान दिन में सोना मन है. दिन में सोने से आलस्य बढ़ता है और पूजा में मन नहीं लगता.

    Exit mobile version