Vistaar NEWS

Navratri 2026: नवरात्र में MP में हैं तो जरूर करें इन 5 मंदिरों के दर्शन, माता रानी करती हैं हर मुराद पूरी

Navratri 2026

नवरात्रि में इन मंदिरों का दर्शन करें

Navratri Temples in MP: नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. इस दौरान भक्त माता के दर्शन के लिए बड़े-बड़े मंदिरों में जाते हैं. वैष्णो देवी धाम देश का सबसे प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर है, लेकिन इसके अलावा भी देश में कई प्राचीन मंदिर हैं. अगर आप नवरात्र के दरान मध्य प्रदेश में हैं, तो आप यहां के प्रसिद्ध देवी मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं.

मैहर देवी मंदिर (सतना)

    मध्य प्रदेश के सतना जिले में मैहर माता का बहुत ही प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर है. यह मंदिर त्रिकुटा पहाड़ी के ऊपर स्थित है. मैहर देवी मंदिर को 52 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है. कहा जाता है कि यहां देवी सती का हार गिरा था, इसलिए इस जगह की नाम मैहर पड़ा.

    चौसठ योगिनी मंदिर (भेड़ाघाट)

      मध्य प्रदेश के जबलपुर के पास भेड़ाघाट में चौसठ योगिनी मंदिर स्थित है. यह मंदिर 10वीं शताब्दी में बनाया गया था. मान्यता है कि इस मंदिर में मां दुर्गा के साथ 64 योगिनियां निवास करती हैं. यह मंदिर सुबह 7 बजे से शाम 8.30 बजे तक भक्तों के लिए खुला रहता है.

      बिजासन माता मंदिर (इंदौर)

        इंदौर में स्थित बिजासन माता मंदिर भी बहुत प्रसिद्ध है. यह मंदिर करीब 800 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है. नवरात्र के मौके पर यहां लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं. मंदिर के आसपास मेले का आयोजन भी किया जाता है और पूरे मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है.

        कालिका माता मंदिर (रतलाम)

          मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में कालिका माता का मंदिर स्थित है. यह मंदिर बहुत ही चमत्कारी माना जाता है. कहा जाता है कि जो भी भक्त माता की मूर्ति के सामने खड़ा होता है, उसके शरीर में एक अलग ही ऊर्जा का एहसास होता है.

          ये भी पढ़ें-Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में जरूर जाएं माता के इन प्रसिद्ध मंदिरों में, जीवन के सभी कष्ट और दुख होंगे दूर

          मांढरे माता मंदिर (ग्वालियर)

            ग्वालियर में स्थित श्री मांढरे माता मंदिर भी बहुत प्राचीन है. यह मंदिर कैंसर हिल के पास स्थित है. मान्यता है कि यहां सच्चे दिल से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है. नवरात्र में यहां भी भक्तों की लंबी कतार लगती है.

            Exit mobile version